नैनीताल | अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना एवं सुरक्षा उत्तराखंड देहरादून द्वारा देश के विभिन्न स्थानों पर हाल ही में हुई विस्फोट की घटनाओं एवं राष्ट्रीय सुरक्षा परिदृश्य की संवेदनशीलता के दृष्टिगत पूर्व दिए गए आदेशों के क्रम में मंजूनाथ टी0सी0, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल व एस0पी0 जीआरपी तृप्ति भट्ट महोदय के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कत्याल हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलिस उपाधीक्षक जीआरपी स्वप्निल मुयाल व पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी अमित कुमार की उपस्थिति में आतंकवादी हमला होने पर की जाने वाली कार्यवाही के संबंध में रेलवे स्टेशन काठगोदाम पर एक व्यक्ति आसिफ द्वारा जीआरपी थाना काठगोदाम को सूचना दी गई कि कुछ 2-3 हथियारबंद व्यक्ति प्लेटफार्म नं0-01 पर फायरिंग करके रेलवे स्टेशन काठगोदाम के दक्षिणी छोर की ओर भागे हैं । जिसकी सूचना प्र तत्काल प्रभारी निरीक्षक जीआरपी थाना काठगोदाम द्वारा सिटी कंट्रोल रूम को सूचना दी गई व सिटी कंट्रोल रूम द्वारा तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया तत्पश्चात स्टेशन अधीक्षक काठगोदाम व निरीक्षक आरपीएफ को सूचना दी गई । तदोपरांत निरीक्षक आरपीएफ द्वारा कंट्रोल को सूचना देकर ट्रेनों का संचालन बंद करने हेतु कंट्रोल को बताया गया। दौराने मॉक ड्रिल एटीएस द्वारा रेलवे प्लेटफार्म नं0-01 के दक्षिणी छोर में अंतिम वेटिंग रूम में छिपे तीन आतंकवादियों ने 03 लोगों को बंधकों बनाया था, के विरुद्ध ऑपरेशन चलाकर ATS टीम द्वारा 02 आतंकवादी को मौके पर मारा गया एक को घायल किया गया व एक को जीवित पकड़ लिया गया। जिसे सर्च करने के उपरांत प्रभारी निरीक्षक जीआरपी थाना काठगोदाम द्वारा थानाध्यक्ष काठगोदाम के सुपुर्द किया गया । जिसे मय पुलिस टीम के थाना जीआरपी काठगोदाम में लाकर पूछताछ की गई तो उसके द्वारा बताया गया कि एक बम प्लेटफार्म नंबर-01 के बाहर टिकट घर के बाहर एक गत्ते की पेटी में लगाया गया है । जिस सूचना को तत्काल जरिए सिटी कंट्रोल को बताया गया तदुपरांत डॉग स्क्वाड टीम द्वारा विधिवत तौर पर चैकिंग कर उक्त स्थान को सुरक्षित किया गया । इस दौरान स्टेशन के सभी पैसेंजर को इवेक्यूट कर दिया गया कोई भी पैसेंजर रेलवे स्टेशन पर मौजूद नहीं रहा तदोपरांत एसडीआरएफ तथा फायर यूनिट द्वारा बंधकों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। जिन 02 मृतक आतंकवादी की पहचान कर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है शेष एक आतंकवादी को उपचार हेतु सशस्त्र पुलिस की टीम की निगरानी में बेस अस्पताल पहुंचाया गया है तथा अन्य एक को हिरासत पुलिस लेकर पूछताछ कर विधिवत कानूनी कार्यवाही की जा रही है ।
मॉक ड्रिल में उपस्थित आशिकारी व कर्मचारीगण—
✅ मनोज कत्याल, अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, नैनीताल
✅ गोपाल सिंह चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी ।
✅ स्वप्निल मुयाल, पुलिस उपाधीक्षक रेलवे उत्तराखंड हरिद्वार।
✅ अमित कुमार,पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी
✅ मिंदर पाल सिंह ,अग्निशमन अधिकारी हल्द्वानी/नैनीताल
✅नवीन जोशी, मास्टर ट्रेनर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ।
✅डी0एस0 बोरा, स्टेशन अधीक्षक काठगोदाम।
✅चिकित्सा अधिकारी, रे0स्टे0काठगोदाम।
राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल टीम—-
उप निरीक्षक श्री मनीष भाकुनी (प्रभारी )
एक SUB टीम मय वाहन उपकरण तथा मय वाहन चालक एस0डी0आर0एफ0 टीम)
आतंकवादी निरोधक दस्ता टीम—–
✅ अ0उपनिरी0 श्री नरेंद्र सिंह (प्रभारी) मय टीम
आर0पी0एफ0 टीम—
✅ तरुण वर्मा, नि0 आरपीएफ काठगोदाम मय टीम
स्थानीय पुलिस थाना काठगोदाम—
✅उप0नि0 श्री विमल मिश्रा , थानाध्यक्ष काठगोदाम मय टीम।
बी0डी0एस0 टीम (udn)—
✅ अ0उपनि0 सुखबीर सिंह रावत
✅ADDSI चंद्रशेखर उपाध्याय
✅ Hc जगदीश चंद्र कन्याल
✅ Hc प्रेम सिंह रावत
✅ Hc ध्यान सिंह
✅Hc विजय
✅ प्रभारी डॉग स्क्वॉड
फायर ब्रिगेड टीम—
✅निरी0 मिंदर पाल (फायर सर्विस ) मय
टीम—
चिकित्सीय टीम मय एंबुलेंस—
✅ चिकित्सा प्रभारी काठगोदाम (मेडिकल टीम मय उपकरण 108 एम्बुलेंस)
जीआरपी थाना काठगोदाम टीम—
✅निरी0 कमल सिंह कोरंगा थाना जी0आर0पी0 काठगोदाम
✅उप0निरी0 नीरज जोशी , चौकी जीआरपी लालकुआं।
✅अ0उपनिरी0 बालम सिंह जीआरपी थाना काठगोदाम।
✅अ0उपनिरी0 सुमन, जीआरपी थाना काठगोदाम।
✅ हे0कानि0 जीआरपी राजकुमार
✅हे0कानि0 जीआरपी अनिल कुमार , जीआरपी थाना काठगोदाम व समस्त जीआरपी, आरपीएफ तथा रेलवे स्टॉफ कर्म0गण मौजूद रहे।














Leave a Reply