नशामुक्त देवभूमि के सपने को साकार करती नैनीताल पुलिस, ANTF तथा कोतवाली हल्द्वानी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही के दौरान 01 स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार |

नैनीताल | SSP नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी.सी. द्वारा सभी प्रभारियों को जनपद को नशामुक्त बनाने हेतु नशा तस्करी में लिप्त तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है । इसी क्रम में मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के मार्गदर्शन एवं अमित कुमार क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में विजय मेहता प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस व एएनटीएफ टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए चौकी मंगलपड़ाव क्षेत्रान्तर्गत अभियुक्त फैज सैफी पुत्र बादुल्ली सैफी निवासी गौजाजाली थाना बनभूलपुरा जिला नैनीताल उम्र- 31 वर्ष के कब्जे से 11.66 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई । उक्त संबंध में कोतवाली हल्द्वानी में मु0 एफ0आई0आर0 नं0- 394/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट बनाम फैज सैफी पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई |

कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार,

SSP नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी सभी प्रभारियों को वारंटों की शत प्रतिशत तामील तथा वारंटियों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए गए है । इसी क्रम में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस द्वारा वाद संख्या- 1686/2024 धारा 138 एन0आई0 एक्ट में वारंटी अनिल जायसवाल पुत्र हरिशंकर जायसवाल निवासी जीतपुर नेगी उम्र 40 वर्ष को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *