काठगोदाम पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार |

नैनीताल | डॉ0 मंजूनाथ टी0 सी0 एसएसपी नैनीताल के द्वारा जनपद नैनीताल में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों पर अंकुश लगाने हेतु सभी सर्किल/थाना/चौकी प्रभारियों को कुशल रणनीति के तहत सघन चैकिंग अभियान चलाए जाने हेतु निर्देशित किया गया है । मनोज कत्याल एसपी हल्द्वानी तथा नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र मे कानून/शान्ति व्यवस्था/यातायात व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम करने हेतु चेकिंग के दौरान पश्चिमी खेड़ा मां कालिका होमस्टे के सामने ढाबे से अभियुक्त प्रकाश गोस्वामी पुत्र लाल नाथ निवासी कुसुमखेड़ा बिठोरिया नंबर 1 थाना मुखानी नैनीताल को 72 पाउच अवैध स्पेशल देसी शराब की तस्करी करते गिरफ्तार किया गया है ।

अभियुक्त के विरुद्ध थाना काठगोदाम में मुकदमा अपराध संख्या – 148/2025 धारा 60 EX ACT के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *