नैनीताल | आई0जी0 कुमायूँ रिद्धिम अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं डॉ० मंजूनाथ टी0सी0 एसएसपी नैनीताल के कुशल नेतृत्व में आज नैनीताल पुलिस के प्रत्येक थाने में थाना दिवस का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन का मुख्य उद्देश्य पुलिस एवं जनता के मध्य संवाद को सशक्त बनाना तथा जनता के प्रति संवेदनशील पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी रूप से लागू करना है । थाना दिवस के दौरान संबंधित क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों एवं बीट प्रभारियों की उपस्थिति में प्रत्येक थाना क्षेत्र में स्थानीय नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को गंभीरता से सुना गया तथा उनका मौके पर ही निस्तारण करने का प्रयास किया गया। पुलिस अधिकारियों ने जनता से सीधे संवाद स्थापित करते हुए त्वरित समाधान, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्वपूर्ण कार्यशैली पर विशेष जोर दिया । एसएसपी नैनीताल द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध व संवेदनशील समाधान हो ताकि किसी भी विपरीत परिस्थिति में थाने जनता के भरोसे का केंद्र बने ।
आई0जी0 कुमाऊं की पहल—थाना दिवस बने जनता और पुलिस के बीच भरोसे का पुल एसएसपी डॉ०मंजूनाथ टी०सी० के निर्देशन में नैनीताल पुलिस के सभी थानों में हुआ थाना दिवस कार्यक्रम का आयोजन |
















Leave a Reply