एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में पुलिस की कार्यवाही कादमुवाढ़ूंगा ठगोदाम क्षेत्र में दबंगई कर तमंचे से फायर करने वाला दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार |

नैनीताल | थाना काठगोदाम में वादी मुकदमा कृष्ण राम कोहली निवासी दामुवाढूंगा ने काठगोदाम थाने में तहरीर दी कि रात्रि में उनके कोहली बार में दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके कर्मचारियों के ऊपर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर किया गया। वादी की तहरीर के आधार पर थाना काठगोदाम में एफ आई नंबर 146 /25 धारा 109 (1) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। जिसमें पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए प्रकाश में आए अभियुक्त विरेन्द्र सिंह बिष्ट को पूर्व में गिरफ्तार किया गया है । प्रकरण में वांछित चल रहे अन्य अभियुक्त मनीष कुमार उर्फ मिंटू पुत्र स्व० मोहन लाल निवासी हरिपुर गांगू, दमुआदूंगा काठगोदाम जनपद नैनीताल को भी पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *