कालाढूंगी पुलिस ने 02 कार चालकों को नशे में वाहन चलाने पर किया गिरफ्तार, लाइसेंस निरस्त हेतु भेजी रिपोर्ट |

नैनीताल | एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद में यातायात नियमों का पालन कराए जाने तथा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु सभी अधीनस्थों को अपने–अपने थाना/ चौकी क्षेत्र में प्रभावी चैकिंग कर सुसंगत धाराओं में वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश निर्गत किए गये हैं। जिस आदेश के क्रम मे थानाध्यक्ष कालाढूंगी पंकज जोशी के नेतृत्व मे थाना पुलिस टीम द्वारा कालाढूंगी क्षेत्र में सघन चैकिंग के दौरान रात्रि में एक आल्टो कार संख्या UK04 R 7996 के चालक हेमंत कत्युरा पुत्र मोहन चंद कत्युरा निवासी कोटा बाग जिला नैनीताल तथा मारुती कार OR 05 L 0316के चालक हरिशंकर पुत्र गोपाल राम निवासी बंदर जुड़ा बैल पोखरा कालाढूंगी को नशे में वाहन चलाते हुए नयागांव में रोककर एल्कोमीटर से चैक कर मेडिकल परीक्षण करवाकर एमवीएक्ट के अंतर्गत दोनों चालकों को गिरफ्तार किया गया साथ ही संबंधित चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु रिपोर्ट संभागीय परिवहन अधिकारी को प्रेषित की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *