नैनीताल | मिशन ड्रग फ्री देवभूमि 2025 को साकार करने तथा साइबर अपराधों से बचाव हेतु प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा सभी अधीनस्थों को जनपद में वृहद स्तर पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया है । जिस क्रम में आज प्रकाश चन्द्र एसपी सिटी हल्द्वानी द्वारा थाना मुखानी क्षेत्रान्तर्गत स्थित AMRAPALI UNIVERSITY लामाचौड़ में CYBER CRIME & DRUG ABUSE पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमें एसपी सिटी द्वारा छात्र- छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों एवम् साइबर फ्रॉड व नये कानूनों की जानकारी दी गई । सर्वप्रथम सुमित पाण्डे क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन जनपद नैनीताल द्वारा उपस्थित समस्त छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ को साईबर क्राईम की विभिन्न प्रकारों के बारे में जानकारी देते हुए उनसे बचाव हेतु बरती जाने वाली सावधानियां के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक समझाया गया । साथ ही साईबर फ्राड होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करते हुए साईबर हैल्प लाईन नंबर एवं साईबर पोर्टल पर शिकायत करने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया। साथ ही साईबर स्कैम के कारणों के बारे में बताते हुए जागरुक रहने की सलाह दी गयी । एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र द्वारा नये कानूनी संहिता में निहित विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी गयी। बताया गया कि पूर्व में भारतीय दण्ड संहिता, दण्ड प्रक्रिया संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम को बदलकर भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता व भारतीय साक्ष्य अधिनियम बनाई गईं हैं जो दिनांक 01 जुलाई 2024 से लागू की गयी है। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा वर्तमान समय में समाज में बढ़ रहे नशे के दुष्परिणामों तथा उनकी रोकथाम के बारे में विस्तृत रुप से बताया गया। पी0पी0टी0 के माध्यम से समस्त छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने की अपील की गयी । जागरूकता कार्यक्रम में लगभग 250 छात्रों तथा शिक्षकों ने साइबर सुरक्षा तथा नशे की रोकथाम के लिए आवश्यक पहलुओं की जानकारी प्राप्त की गई ।
एसपी सिटी हल्द्वानी ने आम्रपाली यूनिवर्सिटी लामाचौड़ में CYBER CRIME & DRUG ABUSE पर कार्यशाला के माध्यम से किया 250 छात्रों और शिक्षकों को जागरूक |
















Leave a Reply