नैनीताल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी के निर्देशानुसार जनपद में अवैध न
शीले पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है । इसी क्रम में मनोज कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के दिशा-निर्देशन तथा दीपशिखा अग्रवाल क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण व बृजमोहन सिंह राणा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं SOG टीम के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई । पुलिस टीम द्वारा गायत्री शक्ति पीठ के सामने रोड पर चेकिंग के दौरान अभियुक्त राजा शानू पुत्र मो0 याकूब निवासी गफूर बस्ती, बनभूलपुरा को अवैध नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया गया ।
अभियुक्त के कब्जे से कुल 70 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए—
33 Buprenorphine Injection
37 Avil Injection
अभियुक्त राजा शानू पूर्व में भी 02 बार जेल जा चुका है । इस संबंध में थाना कोतवाली लालकुआं पर अपराध संख्या 226/25, धारा 8/22/29 एनडीपीएस अधिनियम बनाम राजा शानू उपरोक्त पंजीकृत किया गया है।
















Leave a Reply