राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित होने वाली RUN FOR UNITY कार्यक्रम के सकुशल आयोजन के लिए एसएसपी नैनीताल ने अधीनस्थों के साथ की बैठक कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं तैयारियों के संबंध में ली जानकारी, दिए निर्देश |

नैनीताल | डॉ मंजूनाथ टि०सि० एसएसपी नैनीताल द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जनपद के विभिन्न स्थानों में आयोजित कार्यक्रमों के दृष्टिगत सभी क्षेत्राधिकारी तथा थाना प्रभारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया । सभी से RUN FOR UNITY कार्यक्रम के सकुशल आयोजन के संबंध में पुलिस प्रबंध, कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा तैयारियों के संबंध में जानकारी ली गई। सभी को कार्यक्रमों हेतु आवश्यक प्रबंध तथा तैयारियों को दुरुस्त करने के दिशा निर्देश दिए गए | गोष्ठी के दौरान डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल, मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी, रेवाधर मठपाल अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस दूर संचार, दीपशिखा अग्रवाल सीओ लालकुआं, नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी, सुमित पांडे सीओ रामनगर, अमित कुमार सीओ नैनीताल, गौरव किरार मुख्य अग्निशमन अधिकारी नैनीताल समेत जनपद के सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *