उत्तराखंड पुलिस के नैनीताल जिले से सेवानिवृत्त हो रहे अपर उपनिरीक्षक को एसपी सिटी हल्द्वानी ने किया सम्मानित स्वस्थ्य जीवन और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ दी विदाई |

नैनीताल | नैनीताल पुलिस में नियुक्त अपर उपनिरीक्षक स०पु० जगदीश चंद्र पंत को पुलिस विभाग में अपनी सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में प्रकाश चंद्र, एस०पी० सिटी हल्द्वानी द्वारा पुलिस बहुदेशीय भवन हल्द्वानी में विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत दीपम सेठ, डीजीपी सर द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों हेतु दिए गए विशेष बधाई संदेश के साथ की गई । इसके साथ ही उपरोक्त पुलिस कर्मी के लिए प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा स्वस्थ्य और उत्तम जीवन की शुभकामनाएं भी प्रेषित की गई हैं । तत्पश्चात विदाई समारोह के दौरान सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों द्वारा लंबे समय की सेवा के पश्चात अपने-अपने विभागीय अनुभवों एवं महत्वपूर्ण पलों को सांझा किया गया । एसपी सिटी हल्द्वानी द्वारा पुलिस कर्मियों की सराहनीय सेवाओ की प्रशंसा की गई। उन्होंने कहा कि कर्मियों द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाएं अनुकरणीय हैं। अब आपकी अपने मूल जीवनचर्या में वापसी होने जा रही है। स्वस्थ्य जीवन शैली अपनाएं, पौष्टिक आहार लें व जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखें । सेवानिवृत हो रहे सभी कर्मियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई और उन्हें उपहार स्वरूप शॉल, प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया । विदाई समारोह के दौरान नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी, भगवत सिंह राणा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल सहित सभी शाखा प्रभारी व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी गण तथा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के परिजन मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *