हल्द्वानी |वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारियों को नशे की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं । निर्देशों के क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी व क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी राजेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम में कार्यवाही करते हुये जवाहर नगर रेलवे क्रासिंग से 100मी0 आगे रेलवे स्टेशन हल्द्वानी में अभियुक्त सावेज पुत्र महबूब निवासी देवलातल्ला पजाया गौलापार कुंवरपुर थाना काठगोदाम के कब्जे से 11 ग्राम स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया है । उक्त सम्बन्ध में थाना हल्द्वानी में मु० एफआईआर न० 56/25 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट बनाम सावेज पंजीकृत किया गया है ।
बरामदगी-
स्मैक 11 ग्राम
















Leave a Reply