लालकुआं पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार |

लालकुआं | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशानुसार जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध शराब की बिक्री/तस्करी व होटल ढाबो में अवैध रुप से शराब परोसने के विरुद्ध अभियान प्रचलित है । इसी क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन में क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में दिनेश सिंह फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआ के नेतृत्व में अधीनस्थ पुलिस टीम चैकिंग के दौरान अभियुक्त अरमान पुत्र उस्मान अली निवासी केयर आँफ नैन सिंह नेगी निवासी घोड़ानाला बिन्दुखत्ता लालकुआं उम्र- 19 वर्ष को डार्बी ग्राउण्ड टांडा जंगल लालकुआं के पास से 49 पाउच कच्ची शराब खाम के साथ गिरफ्तार किया गया व अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम FIR N0- 31/25 धारा 60 आबकारी अधि0 बनाम अरमान उपरोक्त पंजीकृत कराया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *