नैनीताल | एसएसपी नैनीताल द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में नशे के विरूद्ध अधिक अधिक से कार्यवाही करने निर्देश दिये गये है । आदेश के क्रम में विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष भीमताल के नेतृत्व में थाना भीमताल पुलिस टीम द्वारा बोहराकून के पास से दीपक चन्द्र पुत्र सुरेश सिंह निवासी तल्लीताल भीमताल उम्र-38 वर्ष को अवैध शराब बेचते हुये गिरफ्तार किया । मौके से 73 पब्वे बाजपुर माल्टा देशी मसालेदार शराब बरामद की है । उक्त के विरूद्ध थाना भीमताल पर मुकदमा एफआईआर न० 07/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है ।
भीमताल पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार |
















Leave a Reply