नैनीताल पुलिस का नशे पर वार लगातार बनभूलपुरा पुलिस ने नशे के इंजेक्शनों की तस्करी करते एक व्यक्ति को 91 नशे के इंजेक्शनों के साथ किया गिरफ्तार |

नैनीताल | प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी की रोकथाम व आगामी नगर निकाय निर्वाचन 2025 को निष्पक्ष व सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारी को सघन चेकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं । इसी क्रम में प्रकाश चंद पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा देखरेख शान्ति व्यवस्था/गस्त के दौराने एक व्यक्ति को अवैध नशो के इन्जेक्शनो की तस्करी करते हुऐ गिरफ्तार किया गया । पुलिस टीम द्वारा दौराने चैकिग/गश्त अभि0 महमूद पुत्र मुन्तियाज निवासी इन्द्रानगर, उत्तर उजाला नाले के पास थाना वनभूलपुरा जिला नैनीताल उम्र- 31 वर्ष को नशे के अवैध इन्जेक्शनो की तस्करी करते हुए वहद् इन्द्रानगर उत्तर उजाला नाले के पास थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल से 45 Prenogesic Buprenorphine Injection IP 2 ml तथा 46 Pheniramine Maleate Injection IP Avil 10 ml ( कुल 91 नशीले इन्जेक्शन ) के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसके विरूद्ध थाना हाजा पर मुकदमा FIR N0-20/2025 U/S 08/22 NDPS ACT पंजीकृत किया गया हैं। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है ।

बरामदगी-
45 Prenogesic Buprenorphine Injection IP 2 ml तथा 46 Pheniramine Maleate Injection IP Avil 10 ml ( कुल 91 नशीले इन्जेक्शन )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *