अवैध लीसे की तस्करी कर रहे एक तस्कर को भीमताल पुलिस ने किया गिरफ्तार ट्रक से 414 टिन लीसा बरामद |

नैनीताल | प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद अवैध मादक पदार्थों/वस्तुओं की तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार चैकिग के निर्देश दिए गए हैं । इसी क्रम में जगदीश चंद्रा पुलिस अधीक्षक क्राइम/यातायात, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी सुमित पांडेय के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष भीमताल विमल मिश्रा के नेतृत्व मय टीम द्वारा चैकिंग के दौरान एक ट्रक की चैकिंग में भारी मात्रा में अवैध लीसा बरामद कर लीसा तस्कर की गिरफ्तारी की गई है । पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान ट्रक संख्या UK01CA- 0913 को चैक किये जाने पर 414 टिन अवैध लीसा टिन बरामद कर 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है । उक्त संबंध में थाना भीमताल में मु0 एफआईआर नं0- 02/2025 धारा 26/42 भारतीय वन अधिनियम के तहत पंजीकृत किया गया है । पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया कि लीसा अल्मोड़ा से हल्द्वानी ले जा रहा था, पुलिस की चैकिंग में गिरफ्तार हो गया ।

गिरफ्तारी
दीवान सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी दसौला वडियार बनौली जिला अल्मोडा (उम्र 34 वर्ष)

बरामदगी-
414 कनस्तर लीसा अवैध एवं वाहनUK 01 CA 0913 ट्रक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *