एसएसपी नैनीताल के नेतृत्व में “ड्रग्स फ्री देवभूमि” मिशन को सफल बनाने हेतु लगातार प्रयासरत है नैनीताल पुलिस,कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने 408 ग्राम चरस के साथ 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार |

नैनीताल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद को नशामुक्त बनाए जाने हेतु अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। जिसके क्रम में सभी थाना चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाकर नशा तस्करों पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी प्रकाश चंद्र के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी राजेश कुमार यादव, के नेतृत्व में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मण्डी बाईपास मार्ग हल्द्वानी से 02 आरोपियों को 408 ग्राम अवैध चरस परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया, तथा अवैध चरस परिवहन में प्रयुक्त वाहन संख्या UK04PA-1750 स्कूटी को कब्जे में लिया गया । उक्त संबंध में कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर न0 443/24 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई ।

नाम पता अभियुक्तगण
1- अरूण कुमार S/O सोहन लाल R/O वार्ड नं. 12, राजेन्द्र नगर राजपुरा थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल उम्र- 30 वर्ष,
2- गौरव कुमार S/O नीरज चन्द्र आर्या R/O वार्ड नं. 12 राजेन्द्रनगर राजपुरा थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल बताया उम्र- 31 वर्ष,

बरामदगी
अभियुक्तगणों के कब्जे से 408 ग्राम अवैध चरस बरामद होना,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *