भवाली, खन्स्यू, बेतालघाट, मुक्तेश्वर व कालाढूंगी पुलिस ने स्कूलों चलाया नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान |

नैनीताल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश पर एक माह हेतु चलाई जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत नैनीताल पुलिस द्वारा निम्नवत कार्यवाही की गई है । जिसके क्रम में प्रभारी निरीक्षक भवाली डी0आर0 वर्मा व SSI प्रकाश मेहरा द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज खैरना, आयुष्मान कोन्वेन्ट स्कूल गरमपानी द्वारा आयोजित वार्षिकोत्सव महोत्सव में, थानाध्यक्ष खन्स्यु विजयपाल द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज अधौड़ा, थाना बेतालघाट के उ0नि0 हरि राम द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बेतालघाट, थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर कमित जोशी मय पुलिस टीम द्वारा आईवीआरआई केंद्रीय विद्यालय मुक्तेश्वर, राजकीय इंटर कॉलेज पहाड़पानी, राजकीय इंटर कॉलेज मुक्तेश्वर, सुशीला तिवारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मुक्तेश्वर, थानाध्यक्ष कालाढूंगी श्री पंकज जोशी द्वारा NSS के बच्चों को नशे से होने वाले नुकसानों से अवगत कराया गया। तथा नशा नहीं करने के संबंध में जागरूक किया गया। नशे का अवैध कारोबार करने वालो की सूचना पुलिस को देने के लिए कहा गया । इसके अतिरिक्त साइबर अपराधों के संबंध में जागरूक किया गया, साइबर फ्रॉड हो जाने पर 1930 नंबर पर शिकायत दर्ज कराने व किसी भी अनजान व्यक्ति की कॉल आने पर उसको अपनी निजी व बैंक से संबंधित जानकारी न देंने हेतु बताया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *