नैनीताल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ जारी अभियान के तहत थानाध्यक्ष काठगोदाम पुलिस दीपक सिंह बिष्ट मय पुलिस टीम ने प्रातः 04:00 बजे से 06:00 बजे तक विशेष चैंकिंग अभियान चलाया । इस दौरान ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करते हुए कुल 16 वाहनों का कोर्ट चालान किया गया और 01 पिकअप वाहन को सीज किया गया। साथ ही, 03 वाहनों के चालकों से संयोजन शुल्क जमा करवाया गया । इसके अलावा 09 ओवरलोड वाहनों के चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस और परमिट निरस्तीकरण हेतु संबंधित संभागीय परिवहन अधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी ।
काठगोदाम पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं में अंकुश लगाने हेतु ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ की प्रभावी कार्यवाही,09 ओवरलोड वाहनों के चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस और परमिट निरस्तीकरण |
















Leave a Reply