नैनीताल | काठगोदाम के नरीमन तिराहे पर दीपक सिंह बिष्ट, थानाध्यक्ष काठगोदाम कानि0 चिंटू कुमार,म0कानि0 गीता भट्ट द्वारा दौराने गश्त एक लावारिस पर्स मिला, जिसमें ₹1450 नकद और एक आधार कार्ड था। आधार कार्ड ममता निवासी- चोरगलिया, जनपद नैनीताल का मालूम हुआ । काठगोदाम पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ममता चौसाली से संपर्क किया और उन्हें थाने बुलाकर उनका पर्स, आधार कार्ड, और नकद राशि सुरक्षित रूप से सुपुर्द किया । महिला ने काठगोदाम पुलिस की त्वरित और सराहनीय कार्यवाही के लिए आभार प्रकट किया ।
काठगोदाम पुलिस की तत्परता से लावारिस पर्स मालिक को किया सुपुर्द, महिला ने पुलिस का जताया आभार |
















Leave a Reply