नैनीताल | प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं । इसी क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण व राजेश यादव प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में मंगलपडाव पुलिस टीम द्वारा चैकिग के दौरान मंगल पड़ाव दुग्ध डेरी के पास एक स्कूटी uk04w0764 से शराब की तस्करी कर रहे गोकुल आर्य पुत्र स्व0 नंदकिशोर उम्र 28 वर्ष को कुल 05 पेटी अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त के विरुद्ध धारा 60/72 आबकारी अधि0 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
बरामदगी-
04 पेटी गुलाब मार्का देसी मसालेदार
01 पेटी माल्टा मसालेदार देसी शराब
















Leave a Reply