नैनीताल | प्रहलाद नारायण मीणा, एस0एस0पी0 नैनीताल द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” को साकार करने के लिए जनपद के सभी थाना प्रभारियों को वृहद स्तर पर चेकिंग अभियान चलाकर नशे के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं । जिस क्रम में प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी तथा दीपशिखा अग्रवाल क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण तथा राजेश जोशी थानाध्यक्ष चोरगलिया के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चोरगलिया क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 01 अभियुक्त को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना चोरगलिया में धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
गिरफ्तारी-
छिन्दर सिंह पुत्र सोहन सिंह निवासी नजीमाबाद धोहराडाम थाना किच्छा जिला ऊधम सिंह नगर उम्र 22 वर्ष।
बरामदगी- 200 पाउच कच्ची शराब कुल 66 लीटर
















Leave a Reply