हल्द्वानी पुलिस ने अवैध गैस रिफिलिंग करते 02 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार, 27 सिलेंडरों सहित रिफिलिंग उपकरण बरामद |

नैनीताल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सभी थाना प्रभारी को अपने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने हेतु सख्त निर्देश दिए गए हैं । इसी क्रम में सूचना पर एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र के निर्देशन व सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव के नेतृत्व में रोहिताश सागर व0उ0नि0 कोतवाली हल्द्वानी व पुलिस टीम द्वारा एक बड़ी कार्यवाही करते हुए 02 व्यक्तियों को घरेलू गैस सिलेंडरों से अवैध रिफिलिंग करते हुए गिरफ्तार किया । उक्त दोनों व्यक्ति डहरिया प्रगति विहार फेस 4, हल्द्वानी में अभियुक्तों द्वारा एक टिन शेड किराए पर लेकर अवैध रूप से घरेलू सिलेंडरों से कमर्शियल सिलेंडरों में रिफिलिंग कर रहे थे। पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर मौके से 27 सिलेंडर और रिफिलिंग से संबंधित कई उपकरण बरामद किए हैं । इस संबंध में कोतवाली हल्द्वानी में FIR No. 420/24, धारा 3/7 E.C. Act के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तारी-
1. रोहित अरोरा, पुत्र श्याम सुन्दर, निवासी गौजाजाली उत्तर, दुर्गा कॉलोनी, बरेली रोड हल्द्वानी, उम्र – 36 वर्ष
2. विपिन कुमार, पुत्र रविन्द्र कुमार, निवासी हीरानगर हल्द्वानी, उम्र – 35 वर्ष

बरामद सामान:
1. एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा (ROLEX कंपनी)
2. एक एसी कृषि स्प्रे पंप (FOGI कंपनी)
3. एक एसी कृषि स्प्रे पंप (बिना कंपनी के स्टिकर के) मय इनलैट-आउटलेट गैस पाइप
4. दो अग्निशमन यंत्र
5. एक बांसुरी और दो रेगुलेटर
6. 15 घरेलू गैस सिलेंडर
7. 12 कमर्शियल गैस सिलेंडर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *