नैनीताल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देशन में जनपद में अपराध एवं नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं अमित कुमार क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी/ लालकुआं के पर्यवेक्षण में थाना चोरगलिया एवं कोतवाली बनभूलपुरा टीमों द्वारा अलग-अलग कार्यवाही करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है ।
थाना चोरगलिया पुलिस कार्यवाई
प्रभारी निरीक्षक चोरगलिया हरपाल सिंह के नेतृत्व में थाना चोरगलिया पुलिस टीम द्वारा अभियान चलाते हुए चौकी कुंवरपुर क्षेत्र में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना चोरगलिया में FIR संख्या 17/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
*गिरफ्तारी*:
अमित सिंह पुत्र दलेर सिंह निवासी ढौराडाम नजीमाबाद थाना किच्छा, जिला ऊधम सिंह नगर
*बरामदगी*:
94 पाउच अवैध कच्ची शराब
*कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस कार्रवाई*
प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश चन्द्र फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गौलाबाई क्षेत्र के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध FIR संख्या 60/2026 धारा 8/21 NDPS एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
*गिरफ्तारी*:
अजीम पुत्र स्व0 सलीम निवासी बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल (उम्र 41 वर्ष)
*बरामदगी*:
7.44 ग्राम अवैध स्मैक















Leave a Reply