“ऑपरेशन प्रहार” के तहत मुखानी व बनभूलपुरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही 02 अभियुक्त गिरफ्तार, मुखानी में भारी मात्रा में अवैध शराब व बनभूलपुरा में चाकू बरामद

नैनीताल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देशन में जनपद में अपराध एवं नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के दिशा-निर्देशन क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण एवं संबंधित थाना प्रभारियों के नेतृत्व में थाना मुखानी एवं कोतवाली बनभूलपुरा व मुखानी पुलिस टीमों द्वारा अलग-अलग कार्यवाही करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

*कोतवाली मुखानी पुलिस कार्यवाही*

थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान गैस गोदाम रोड सिटी मार्ट के आगे एक अभियुक्त हरीश सिंह पुत्र जोड़ सिंह निवासी रामपुर रॉड हल्द्वानी (उम्र 24 वर्ष को स्कूटी संख्या UK04V-8090 में अवैध शराब का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से चार पेटी (कुल 192 टेट्रा पैक) किन्नू मसालेदार देशी शराब बरामद हुई । इस संबंध में थाना मुखानी में *मु0FIR संख्या 40/26 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।

*बनभूलपुरा पुलिस कार्यवाही*

प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान रेलवे फाटक क्षेत्र से अभियुक्त *फैज मलिक (उम्र 22 वर्ष) पुत्र नीम अहमद निवासी बनभूलपुरा को एक अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 55/26 धारा 4/25 आयुध अधिनियम* के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *