नैनीताल | हे0का0 जल पुलिस प्रताप गड़िया को कॉलर दीपक भण्डारी द्वारा सूचना दी गई कि एक व्यक्ति गौला बैराज, काठगोदाम में कूद गया है । सूचना प्राप्त होते ही हे0का0 प्रताप गड़िया व पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से उक्त व्यक्ति का सफल रेस्क्यू कर उसे पानी से सुरक्षित बाहर निकाला गया । पूछताछ में उक्त व्यक्ति ने अपना नाम मोहन चन्द्र उपाध्याय* पुत्र नरोत्तम उपाध्याय, उम्र लगभग 80 वर्ष निवासी गंगाविहार, कुसुमखेड़ा बताया। पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए उनके परिजनों को मोबाइल के माध्यम से सूचना दी गई । सूचना पर उनके पुत्र *यत्तीश उपाध्याय (45 वर्ष) एवं ममता उपाध्याय* (37 वर्ष) मौके पर पहुंचे। परिजनों द्वारा बताया गया कि मोहन चन्द्र उपाध्याय *डिप्रेशन* से ग्रसित हैं और उनका उपचार चल रहा है । पुलिस द्वारा मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मोहन चन्द्र उपाध्याय को *सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द* किया गया।
*पुलिस की तत्परता एवं स्थानीय सहयोग से एक अनहोनी टली।
















Leave a Reply