असामाजिक तत्वों व वांछित अपराधियों के विरुद्ध “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सघन अभियान

नैनीताल | डॉ0 मंजूनाथ टीसी,वरिष्ठ पुलिस नैनीताल अधिकारियों के निर्देशानुसार जनपद नैनीताल में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं असामाजिक/आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत व्यापक सघन अभियान चलाया जा रहा है । अभियान के सफल संचालन हेतु मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है । अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त थाना प्रभारियों, क्षेत्राधिकारियों एवं पुलिस टीमों को सक्रिय करते हुए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। वांछित अपराधियों, वारंटियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही, होटल/ढाबा चेकिंग, रैश ड्राइविंग व बिना नंबर प्लेट वाहनों पर कार्यवाही, अवैध शराब/हथियारों के विरुद्ध अभियान तथा संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया जा रहा है ।

*🔹 पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का संक्षिप्त विवरण*

जनपद के कुल *52 स्थानों* पर चेकिंग की गई।

*बार/होटल/रेस्टोरेंट चेकिंग: कुल 45 स्थानों* पर निरीक्षण किया गया।

*बॉर्डर/बैरीयर चेकिंग: कुल 65* स्थानों पर सघन चेकिंग की गई।

*व्यक्तियों का सत्यापन: कुल 84 व्यक्तियों* का सत्यापन किया गया।

*एमवी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही: 08 चालान एवं 02* वाहन सीज किए गए।

*81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान: कुल 24 व्यक्तियों* के विरुद्ध कार्यवाही।

 

*जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *