एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में रामनगर पुलिस का एक्शन हत्या के प्रयास में 02 साल से फरार चल रहा शातिर अभियुक्त गिरफ्तार |

नैनीताल | डॉ० मंजूनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* के कुशल निर्देशन में फरार अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है । पुलिस टीम ने हत्या के प्रयास के मामले में पिछले दो वर्षों से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।

*घटना का विवरण*
थाना रामनगर में पंजीकृत FIR No. 289/2024, धारा 109/351(2)/352 BNS से संबंधित मामले में अभियुक्त घटना के बाद से ही लगातार अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था। पुलिस की टीमें लगातार उसकी तलाश में दबिश दे रही थीं।

*गिरफ्तारी का विवरण*
मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी एवं सुमित पांडे सीओ रामनगर के पर्यवेक्षण तथा सुशील कुमार प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में मुखबिर द्वारा प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर, थाना रामनगर पुलिस व SOG की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीतावनी तिराहा (टेड़ा गाँव रोड) से अभियुक्त को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:*
प्रियांशु बिष्ट उर्फ बंश ठाकुर पुत्र सुनील बिष्ट मूल निवासी: ग्राम मीरापुर पहाड़ियों वाला, पो. कल्लूवाला, थाना अफजलगढ़, जिला बिजनौर (उ.प्र.) हाल निवासी: c/o कृपाल सिंह रावत, ग्राम टेड़ा रोड, रामनगर।

अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *