कोटाबाग के रियाड़ से जुड़े नए गाँव में जन-संवाद कार्यक्रम आयोजित, ग्रामीणों को विभिन्न विषयों के सम्बंध में किया जागरूक |

नैनीताल | डॉ0 मंजूनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशों के क्रम में, जनपद में चलाए जा रहे ‘पुलिस आपके द्वार’ अभियान के तहत आज चौकी कोटाबाग के अंतर्गत ग्राम पंचायत रियाड़ से जुड़े नए गाँव में जागरूकता एवं जन-संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया | मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी एवं सुमित पांडे क्षेत्राधिकारी रामनगर तथा अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस चौपाल का वरिष्ठ उप निरीक्षक पंकज जोशी एवं चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक देवेंद्र राणा ने आयोजन किया ।

कार्यक्रम के मुख्य बिंदु:
▫️*राजस्व से नियमित पुलिस में हस्तांतरण: ग्रामीणों को अवगत कराया गया कि अब उनका क्षेत्र राजस्व पुलिस से हटकर नियमित पुलिस के दायरे में आ गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

▫️*साइबर सुरक्षा की पाठशाला:* बढ़ते डिजिटल अपराधों को देखते हुए ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचने के तरीके सिखाए गए। साथ ही, किसी भी वित्तीय धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने हेतु जागरूक किया गया।

▫️*नशा मुक्त समाज का संकल्प:* नशे के दुष्प्रभावों पर चर्चा करते हुए युवाओं और अभिभावकों से ‘नशा मुक्त गाँव’ बनाने की अपील की गई। पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध सूचना साझा करने का भी आह्वान किया।

▫️*सत्यापन अभियान:* सुरक्षा की दृष्टि से बाहरी व्यक्तियों, रेहड़ी-फड़ वालों और किरायेदारों का अनिवार्य पुलिस सत्यापन कराने के कड़े निर्देश दिए गए।

▫️*महिला सशक्तिकरण:* महिला सुरक्षा पर जोर देते हुए ‘गौरा शक्ति मॉड्यूल’ की उपयोगिता और महिला अधिकारों से संबंधित कानूनों की विस्तृत जानकारी साझा की गई।

संवाद से समाधान की ओर चौपाल के दौरान पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस के इस कदम की सराहना की और गाँव में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण सहयोग का संकल्प लिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *