पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी द्वारा कोतवाली हल्द्वानी का किया वार्षिक निरीक्षण ।

नैनीताल | मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी द्वारा कोतवाली हल्द्वानी का वार्षिक निरीक्षण किया गया | निरीक्षण के प्रारंभ में सलामी गार्द द्वारा पुलिस अधीक्षक को सलामी दी गई,इस दौरान सलामी गार्द के टर्नआउट का निरीक्षण किया गया, जो उच्च कोटि का पाया गया । निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय अभिलेखों, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, सीसीटीवी व्यवस्था एवं साफ-सफाई का गहन अवलोकन किया गया । निरीक्षण के दौरान समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण से शस्त्रों को खोलने एवं पुनः जोड़ने (हैंडलिंग*) का अभ्यास भी कराया गया । इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही अपराध रजिस्टर, हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी, बीट पुलिसिंग एवं जनसंपर्क को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए । थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव तथा पुलिस कर्मियों के अनुशासन* पर संतोष व्यक्त किया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस बल को *कानून-व्यवस्था बनाए रखने, महिला सुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा आगामी आयोजनों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने हेतु निर्देशित किया गया । निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा आमजन के साथ संवेदनशील एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार* बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया ।

*विशेष निर्देश:*

▪️थाना क्षेत्र में शस्त्र धारकों के *02 से अधिक शस्त्रों* के निरस्तीकरण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

▪️अभिलेखों के निरीक्षण के दौरान रजिस्टरों को अद्यावधिक *(अप-टू-डेट)* रखने हेतु निर्देशित किया गया।

▪️दंगा नियंत्रण के संबंध में समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को उपकरणों की जानकारी दी गई तथा थाना प्रभारी को *प्रत्येक सप्ताह नियमित प्रशिक्षण* आयोजित कराने हेतु निर्देशित किया गया।

▪️समस्त कर्मचारीगण को *ई-बीट बुक प्रणाली* के माध्यम से कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

▪️मालखाना मोहर्रिर को मालखाने में रखे समस्त माल को सुव्यवस्थित रखने, *ई-मालखाना प्रणाली* में अपलोड करने तथा संबंधित मामलों में बारकोड चस्पा करने के निर्देश दिए गए।

▪️वर्तमान में प्रचलित समस्त *प्रकरणों/मुकदमों (Cases)/portal* के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

*निरीक्षण के दौरान मौजूद*

विजय मेहता प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी रोहतास सागर वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी भूपेंद्र मेहता वरिष्ठ उप निरीक्षक (द्वितीय) कोतवाली हल्द्वान उप निरीक्षक प्रेम विश्वकर्मा चौकी प्रभारी मंडी, उप निरीक्षक मनोज कुमार चौकी प्रभारी टीपी नगर उप निरीक्षक कृष्णा गिरी चौकी प्रभारी राजपुरा, उप निरीक्षक श्री रविंद्र राणा चौकी प्रभारी मेडिकल, महिला उप निरीक्षक आरती चौकी भोटिया पड़ाव एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *