नैनीताल | अमित कुमार, सीओ हल्द्वानी द्वारा कोतवाली मुखानी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य कोतवाली की कार्यप्रणाली की समीक्षा करना, पुलिसकर्मियों की दक्षता परखना और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना रहा ।
👉 *निरीक्षण के मुख्य बिंदु:*
शस्त्र अभ्यास एवं दंगा नियंत्रण: सीओ हल्द्वानी ने कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मियों से शस्त्र ड्रिल करवाई। क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए कार्मिकों से बलवा ड्रिल के माध्यम से दंगा नियंत्रण उपकरणों का अभ्यास कराया गया। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को निरंतर शस्त्राभ्यास कराया जाए । डिजिटलीकरण और अभिलेख:* कार्यालय के निरीक्षण के दौरान सभी अभिलेखों को समय पर अपडेट करने तथा CCTNS, ई– साक्ष्य मॉड्यूल, CM हेल्पलाइन एवं अन्य ऑनलाइन पोर्टल्स पर डेटा फीडिंग को शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए गए । विवेचनाओं एवं लंबित मालों का त्वरित निस्तारण: विवेचनाओं की गुणवत्ता सुधारने और उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने पर जोर दिया गया। साथ ही मालखाने में रखे माल-मुकदमाती के शीघ्र निस्तारण हेतु न्यायालय के माध्यम से उचित प्रक्रिया अपनाने के निर्देश थानाध्यक्ष को दिए गए । महिला हेल्पडेस्क:* महिला हेल्पडेस्क के निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया गया कि आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर तत्काल समाधान किया जाए ।
📍*पुलिस सम्मेलन एवं दिशा-निर्देश*
निरीक्षण के उपरांत सीओ हल्द्वानी ने सभी अधिकारी व कर्मचारियों के साथ सम्मेलन किया, जिसमें उनकी समस्याओं को सुनकर निस्तारण किया गया। उन्होंने निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने को कहा:
*पुलिस विजिबिलिटी:* क्षेत्र में रात्रि गश्त और पुलिस की मौजूदगी को बढ़ाया जाए ताकि आमजन में सुरक्षा का भाव पैदा हो।
*नशा मुक्त समाज:* नशे के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
*सांप्रदायिक सौहार्द:* क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु सतर्कता बरतने और सक्रिय ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान सुशील जोशी थानाध्यक्ष मुखानी कोतवाली के चौकी प्रभारी, विवेचक और पुलिस कर्मी मौजूद रहे।















Leave a Reply