महिला तस्करों पर भी ताबड़‌तोड़ कार्यवाही, 36 लाख से अधिक कीमत की 132 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम को किया पुरुस्कृत |

नैनीताल | मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन”* को साकार करने हेतु *एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी0सी0 ‌द्वारा जनपद में लगातार प्रभावी कार्यवाही कराई जा रही है। युवाओं को नशे के चंगुल से बचाने के उद्‌देश्य से जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए ड्रग्स माफियाओं पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है तथा सभी थाना प्रभारियों व एसओजी टीम को लगातार कड़ी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्‌द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में नशे के सौदागरों को गिरफ्तार करने व नशे की प्रवृति पर रोकथाम लगाने हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में एफ.टी.आई गेट के पास* चैकिंग के दौरान अभियुक्ता को 132 ग्राम स्मैक तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया है । उक्त को गिरफ्तार कर 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कोतवाली हल्द्वानी में 105/26 अभियोग पंजीकृत* किया गया है। अभियुक्ता को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु न्यायालय में पेश किया जाएगा ।

*गिरफ्तारी:–*
जोया खान पत्नी मजहर आलम निवासी फ्रेन्डस कालोनी, गौजाजाली, थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल उम्र 30 वर्ष

*बरामदगी:–*
132 ग्राम स्मैक कीमत लगभग 36 लाख 30 हजार रुपये

*आपराधिक इतिहास-*

*1.* मु0अ0सं0-197/24, धारा-420 आदवि०, थाना-हल्‌द्वानी।

*2.* मु0अ0सं0-166/24, धारा-420 भादवि0, थाना- मुखानी।

SSP NAINITAL ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 2000 रुपये के ईनाम से पुरुस्कृत किया है।*

इस वर्ष 3 माह में अब तक नशा तस्करों की धड़पकड़ करते हुए कुल 14 मामले दर्ज कर 18 तस्करों (02 महिला) को सलाखों के पीछे डालकर 2 करोड़ 66 लाख 30 हज़ार की 901.242 ग्राम स्मैक बरामद* की जा चुकी है।

SSP NAINITAL का स्पष्ट संदेश है कि जनपद में नशे का कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

साथ ही ड्रग्स तस्करों की अवैध संपति के विरुद्ध जब्तीकरण (Attachment) की कार्यवाही भी लगातार की जा रही है, जिससे नशे के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *