नैनीताल | मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा प्रदेश को नशा मुक्त बनाने हेतु चलाए जा रहे “Drug Free Devbhoomi” अभियान को सफल बनाने के क्रम में डॉ0 मंजूनाथ टीसी,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी सुमित पाण्डेय क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण सुशील कुमार,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया ।
*पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही:-*
चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा बैलगढ़ बैरियर से लगभग 200 मीटर आगे रामनगर की ओर से एक *वाहन संख्या UP21AL-4600 को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में सवार अभियुक्त राज सागर पुत्र भारत सागर, निवासी नई बस्ती गूलरघट्टी, थाना रामनगर, जनपद नैनीताल, उम्र 21 वर्ष के कब्जे से 317 ग्राम अवैध चरस* बरामद हुई । अभियुक्त को मौके पर ही गिरफ्तार करते हुए थाना रामनगर में एफआईआर संख्या 81/26, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। वाहन को भी सीज कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
*नैनीताल पुलिस द्वारा जनपद को नशा मुक्त बनाने हेतु अभियान निरंतर जारी है।
















Leave a Reply