वारण्टियों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत लालकुआं पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए 01 वारण्टी को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया ।

नैनीताल | मंजूनाथ टी.सी. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा वारण्टियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं । उक्त निर्देशों के क्रम में मनोज कत्याल, पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानीअमित कुमार, क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में बृजमोहन सिंह राणा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व में लालकुआं पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए न्यायालय प्रथम अपर सिविल जज/ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट हल्द्वानी से जारी वारण्ट के अनुपालन में *वारण्टी राजकुमार यादव पुत्र बुद्धीराम यादव निवासी 25 एकड़ कॉलोनी लालकुआं, हाल निवासी बाजपुर चौराहा बिंदुखत्ता लालकुआं को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध फौजदारी वाद संख्या 4943/20, धारा 269/270 भा.द.व से संबंधित प्रकरण में थाना लालकुआं क्षेत्र से गिरफ्तारी किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय नैनीताल के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *