नैनीताल | प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अंतर्गत सभी अधीनस्थों को जनपद में वृहद स्तर पर चेकिंग अभियान चलाकर नशे के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं । इसी क्रम में प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी व दीपशिखा अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण तथा दिनेश सिंह फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा रात्रि में लालकुआं क्षेत्र में चेकिंग के दौरान लालकुआं फाटक के सामने जंगल से अभियुक्त सोहेल भारती पुत्र इशाचरण निवासी पश्चिमी घोड़ा नाला 2, लालकुआं उम्र 35 वर्ष को 100 पाउच (लगभग 26 लीटर) अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
नैनीताल पुलिस द्वारा लालकुआं क्षेत्र में 26 लीटर अवैध कच्ची शराब की तस्करी कर रहे 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार |
















Leave a Reply