नैनीताल | जनपद नैनीताल के समस्त थाना क्षेत्रों में ईद-उल-फ़ितर का पर्व हर्षोल्लास एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया । इस अवसर पर विभिन्न ईदगाहों एवं मस्जिदों में नमाज अदा की गई, जो पूर्णतः शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी.सी., आईपीएस* के निर्देशन में जनपद में व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं पुलिस बल को संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया गया था । नमाज के दौरान एवं उसके उपरांत किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई तथा सम्पूर्ण कार्यक्रम शांति, कानून व्यवस्था एवं आपसी सौहार्द के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ । जनपद पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग, चेकिंग एवं निगरानी रखी गई, जिससे आमजन को सुरक्षित एवं सहज वातावरण प्राप्त हो सका । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपदवासियों को ईद पर्व की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे एवं शांति बनाए रखने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।
जनपद नैनीताल में ईद-उल-फ़ितर की नमाज शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था के साथ सकुशल सम्पन्न ।
















Leave a Reply