नैनीताल | डॉ० मंजूनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* द्वारा सभी अधीनस्थों को जनपद में वृहद स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं ।
*पुलिस कार्यवाही*
मनोज कत्याल (SP City हल्द्वानी) एवं अमित कुमार (क्षेत्राधिकारी लालकुआं) के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लालकुआं क्षेत्र में गश्त और चेकिंग के दौरान गांधीनगर वार्ड नंबर 2, पानी की टंकी के पास से एक संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से अवैध हथियार बरामद हुआ ।
*अभियुक्त का नाम:*
मुदित शर्मा (उम्र 19 वर्ष) पुत्र सोनू शर्मा निवासी: अम्बेडकर नगर, वार्ड नम्बर 1, लालकुआं जनपद नैनीताल।
*बरामदगी:*
01 अदद अवैध देशी तमंचा (315 बोर) एवं 01 जिन्दा कारतूस
*कानूनी कार्यवाही*
अभियुक्त मुदित शर्मा को उसके अपराध से अवगत कराते हुए हिरासत में लिया गया है। कोतवाली लालकुआं में अभियुक्त के विरुद्ध *FIR No- 50/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट* के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
















Leave a Reply