आगामी ईद पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु संयुक्त पीस कमेटी बैठक आयोजित |

नैनीताल | डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशानुसार आगामी ईद पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं कानून व्यवस्था के साथ सम्पन्न कराने हेतु मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी की अध्यक्षता में कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में थाना हल्द्वानी, बनभूलपुरा, मुखानी एवं काठगोदाम क्षेत्र की संयुक्त पीस कमेटी बैठक आयोजित की गई।

*🔹 बैठक के मुख्य बिंदु:*

🔸 जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं एवं गणमान्य व्यक्तियों से आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।
🔸 किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया।
🔸 सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी सूचना/खबर को बिना सत्यापन के आगे न बढ़ाने एवं पहले स्थानीय पुलिस से पुष्टि करने की अपील की गई।
🔸 ईद पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन एवं भीड़ नियंत्रण के संबंध में विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
🔸 संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखते हुए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
🔸 बाजार क्षेत्रों में सुरक्षा के दृष्टिगत व्यापारियों एवं किरायेदारों का सत्यापन (आधार कार्ड आदि) सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति की पहचान की जा सके।
🔸 बाजार समय में मिली छूट/एक्सटेंशन का पालन करते हुए व्यवस्था बनाए रखने हेतु व्यापारियों से सहयोग की अपेक्षा की गई।
🔸 पुलिस की गश्त (पेट्रोलिंग) निरंतर जारी रहेगी, जिससे आमजन में सुरक्षा की भावना बनी रहे।
🔸 गैस सिलेंडर एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता एवं सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई।
🔸 सभी उपस्थित लोगों द्वारा प्रशासन एवं पुलिस का पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया गया।
*🔹 अपील:*
➡️ सभी नागरिकों से अपील है कि त्योहार को शांति, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाएं।
➡️ किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना या सोशल मीडिया पोस्ट पर विश्वास करने से पहले स्थानीय पुलिस से सत्यापन अवश्य करें।
➡️ किसी भी संदिग्ध व्यक्ति/गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

*🔹 बैठक में उपस्थित अधिकारीगण:*
🔸 अमित कुमार सैनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी
🔸 ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा, निरीक्षक अभिसूचना
🔸 दिनेश फर्त्याल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बनभूलपुरा
🔸 विजय मेहता, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी
🔸 सुशील कुमार जोशी, थानाध्यक्ष मुखानी
🔸 विमल मिश्रा, थानाध्यक्ष काठगोदाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *