नैनीताल पुलिस की अवैध शराब तस्करों पर कार्यवाही अलग-अलग थानों से 02 अभियुक्तों को अवैध शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया |

नैनीताल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में नशे के विरुद्ध अधिक से अधिक प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त आदेश के क्रम में जगदीश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक नैनीताल मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी तथा रविकान्त सेमवाल, क्षेत्राधिकारी भवाली/लालकुआं के पर्यवेक्षण में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीमों द्वारा निम्न कार्यवाही की गई—
*1- (कोतवाली लालकुआं):*

*ब्रजमोहन सिंह राणा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं* के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम कानि0 कुवेर राणा, कानि0 गणेश गिरी, कानि0 गुरमेज सिंह द्वार गश्त व संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान *एक व्यक्ति त्रिभुवन आर्या* पुत्र जगदीप चन्द्र, निवासी ग्राम खड़कपुर बेरीपड़ाव, कोतवाली लालकुआं, जिला नैनीताल, उम्र 21 वर्षको स्थान बेरीपड़ाव रेलवे क्रॉसिंग से आगे, बिजली के खंभे के पास, हल्दूचौड़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया उक्त के कब्जे से 188 टेट्रा पैक देशी अंगूरी मार्का अवैध शराब बरामद कर कोतवाली लालकुआं में *एफआईआर संख्या 49/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*2-थाना भीमताल:-*

राजेश कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक भीमताल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अमृतपुर रोड से गौला नदी को जाने वाले पथरीले मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति विशाल आर्या पुत्र भुवन आर्या, निवासी कुसुमखेड़ा चौराहा, नारायण नगर कॉलोनी, थाना मुखानी, जनपद नैनीताल, उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। उक्त के कब्जे से 96 पाउच टेट्रा पैक देशी मसालेदार शराब (अंगूर मार्का शराब बरामद कर थाना भीमताल में एफआईआर संख्या 11/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *