नैनीताल | मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा *”ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन–2025″* के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद में नशे के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सभी थाना प्रभारियों को नशे के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं । इसी क्रम में मनोज कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी/लालकुआं अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में ब्रजमोहन सिंह राणा, प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई ।
*पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही:-*
थाना लालकुआं पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दौराने गश्त मोबाइल एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त राजकुमार पुत्र मुरारी लाल निवासी निर्मल कॉलोनी वीआईपी गेट लालकुआं को 2 किलोमीटर फाटक के सामने टांडा जंगल, लालकुआं से एक प्लास्टिक के कट्टे में 125 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।















Leave a Reply