SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. का अपराधियों पर कड़ा एक्शन रामनगर पुलिस ने बड़ी स्ट्राइक के दौरान गैंगस्टर कमल समेत अन्य अभियुक्त को अवैध तमंचों के साथ किया गिरफ्तार |

नैनीताल | जनपद में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 मंजुनाथ टी०सी० द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रामनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है । मनोज कुमार कत्याल (एसपी हल्द्वानी) एवं सुमित पांडे (सीओ रामनगर) के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में दो शातिर अभियुक्तों को अवैध शस्त्रों के साथ गिरफ्तार किया है ।

*अभियुक्तों का विवरण एवं गिरफ्तारी*

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए निम्नलिखित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया:

*1.* प्रेम बिष्ट (22 वर्ष), पुत्र कमल सिंह बिष्ट, निवासी चोरपानी, रामनगर।

*गिरफ्तारी स्थल:* मालधनचौड़ क्षेत्र।

*2.* कमल सिंह (23 वर्ष) पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी ग्राम सरकथल, थाना टांडा बादली, जिला रामपुर (U.P.)

*गिरफ्तारी स्थल:* पीरुमदारा क्षेत्र।

*बरामदगी का विवरण*
पुलिस टीम ने दोनों अभियुक्तों की तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 01-01 अदद अवैध तमन्चा (315 बोर) बरामद किया है।

*आपराधिक इतिहास*
गिरफ्तार अभियुक्त कमल सिंह एक शातिर किस्म का अपराधी है। इसके विरुद्ध पूर्व में भी NDPS एक्ट एवं गैंगस्टर एक्ट में अभियोग पंजीकृत हैं।

पुलिस द्वारा अभियुक्तों के अन्य आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है।

*विधिक कार्रवाई*
अवैध शस्त्रों की बरामदगी के आधार पर *कोतवाली रामनगर* में अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई की गई है:

➡️ अभियुक्त प्रेम बिष्ट: मु0अ0सं0 72/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट।

➡️ अभियुक्त कमल सिंह: मु0अ0सं0 73/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *