हल्द्वानी |
जनपद में अवैध शराब/मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु डाॅ ० मंजूनाथ टीसी, एसएसपी नैनीताल के निर्देशानुसार चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के अंतर्गत मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी व अमित कुमार, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा विजय सिंह मेहता, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए 02 अभियुक्तों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम उ0नि0 मनोज कुमार, कानि0 अनिल टम्टा, कानि0 तारा सिंह के द्वारा चेकिंग के दौरान हल्दू पोखरा नायक गोलज्यू कॉलोनी टीपी नगर से अभियुक्त दीपक सिंह पुत्र स्व० कुंवर सिंह निवासी बैड़ा पोखरा रामपुर रोड हल्द्वानी उम्र 38 वर्ष के कब्जे से 62 पाउच किन्नू मसालेदार देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में एफआईआर संख्या 90/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम* पंजीकृत की गई।
पुलिस टीम उ0नि0 गौरव जोशी, कानि0 भूपाल सिंह के द्वारा चेकिंग के दौरान मुंगली गार्डन गली चौकी मंगल पड़ाव से अभियुक्त कमल पुत्र मथुराप्रसाद निवासी चम्बल पुल दमुआढूंगा थाना काठगोदाम उम्र 36 वर्ष को वाहन संख्या UK04 AH 8379 में 12 बोतल मैकडवल व्हिस्की व 24 अध्धे रॉयल स्टैग व्हिस्की* के साथ गिरफ्तार किया गया । इस संबंध में एफआईआर *संख्या 91/2026 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम* पंजीकृत की गई ।
















Leave a Reply