एसएसपी नैनीताल के सख़्त निर्देश पर अवैध शराब के तस्करों पर पुलिस का शिकंजा चोरगलिया पुलिस ने 110 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार |

नैनीताल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन मनोज कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआँ के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह के नेतृत्व में जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना चोरगलिया पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है । पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान सोनू सिंह पुत्र सुरजीत सिंह, निवासी – सरकारी विद्यालय के पास, ग्राम ददसिया अमर नगर, फरीदाबाद (हरियाणा), हाल निवासी – पूर्वी यूक्रोली, थाना सितारगंज, जनपद ऊधम सिंह नगर, उम्र 26 वर्ष को 110 पाउच अवैध कच्ची शराब* के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना चोरगलिया में *एफआईआर संख्या 14/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*गिरफ्तार अभियुक्त:-*

सोनू सिंह पुत्र सुरजीत सिंह
निवासी – सरकारी विद्यालय के पास, ग्राम ददसिया अमर नगर, फरीदाबाद (हरियाणा)
हाल निवासी – पूर्वी यूक्रोली, थाना सितारगंज, जनपद ऊधम सिंह नगर
*बरामदगी:-*

110 पाउच अवैध कच्ची शराब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *