नैनीताल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशानुसार जनपद में अपराध नियंत्रण और चोरी की घटनाओं के खुलासे हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत हल्द्वानी पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक शातिर अंतर्राज्यीय चोर को चोरी की मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है।
*घटना का विवरण*
वादी प्रकाश कविदयाल (निवासी हीरानगर) ने घर के सामने से पल्सर मोटरसाइकिल (UK 04 K 6143) चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। *(FIR No. 79/26 धारा 303(2) BNS) वादी सुमित मार (निवासी राजपुरा) ने दुकान से 4 मोबाइल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। *(FIR No. 82/26 धारा 305(ए) BNS)
*पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी*
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल के निर्देशानुसार मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी द्वारा अमित कुमार सैनी सीओ हल्द्वानी* के पर्यवेक्षण और विजय सिंह मेहता प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन और सुरागरसी की मदद से पुलिस ने अभियुक्त कवि बिष्ट को चोरी के माल के साथ दबोच लिया।
*अभियुक्त का विवरण:*
नाम: कवि बिष्ट पुत्र कुन्दन सिंह(उम्र: 33 वर्ष) निवासी–गोलू माजरा डेरावसी, थाना डेरावसी, मोहाली (चंडीगढ़)
*बरामदगी का विवरण*
अभियुक्त के पास से पुलिस ने निम्नलिखित सामग्री बरामद की है:–
*मोटरसाइकिल:* 01 पल्सर (UK 04 K 6143)
मोबाइल: 04 अदद (03 वीवो, 01 सैमसंग) मय कवर व हेडफोन।
*अवैध असलहा:* 01 देशी पिस्टल (32 बोर) और 02 जिंदा कारतूस।
गिरफ्तारी के दौरान अवैध हथियार मिलने पर अभियुक्त के विरुद्ध *थाना हल्द्वानी में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट (FIR No. 83/26)* के तहत एक अन्य मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
*आपराधिक इतिहास*
अभियुक्त एक पेशेवर अपराधी है, जिसके विरुद्ध उत्तराखंड के अलावा चंडीगढ़ और हरियाणा (पंचकुला) के विभिन्न थानों में चोरी, लूट और झपटमारी के 14 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।














Leave a Reply