एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नशे में वाहन चलाने वालों पर काठगोदाम पुलिस का कड़ा प्रहार सघन चेकिंग अभियान के तहत वाहन सीज, चालक गिरफ्तार |

नैनीताल | जनपद नैनीताल में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने हेतु डॉ० मंजूनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल के निर्देशानुसार “नशा मुक्त नैनीताल” अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में मनोज कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं सुमित पांडे सीओ रामनगर/हल्द्वानी के कुशल पर्यवेक्षण तथा विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में काठगोदाम पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान में सख्त कार्रवाई की गई है ।

*घटना का विवरण:*
थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चौकी मल्ला काठगोदाम क्षेत्र के अंतर्गत सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UK 04F 0032 को रोककर जांच की गई, तो चालक अत्यधिक नशे की हालत में पाया गया।

*अभियुक्त का विवरण:*
कविंदर उप्रेती पुत्र चंद्रशेखर उप्रेती
निवासी–कलसिया पुल, काठगोदाम(उम्र: 31 वर्ष)

पुलिस कार्यवाही:
उक्त चालक द्वारा सार्वजनिक मार्ग पर नशे में वाहन चलाकर जनमानस की सुरक्षा को खतरे में डालने के कारण, पुलिस टीम ने धारा 185/207 एमवी एक्ट (MV Act) के तहत तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज करते हुए चालक को गिरफ्तार किया गया।

*पुलिस की अपील:

“नशे में वाहन चलाना न केवल आपके लिए बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए भी जानलेवा है। कृपया नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *