नैनीताल | ड्रग फ्री देवभूमि मिशन को सार्थकता प्रदान करने के उद्देश्य से जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 एस0एस0पी0 नैनीताल द्वारा सभी अधीनस्थों को वृहद स्तर पर चैकिंग अभियान चलाये जाने तथा तस्करों की गिरफ्तारी करने के सख्त दिशा-निर्देश दिये गये हैं । जिस क्रम में मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी व अमित कुमार सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा दिनेश सिंह फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा के नेतृत्व में नशे के सौदागरों को गिरफ्तार करने व नशे की प्रवृति पर रोकथाम लगाने हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में पुलिस टीम द्वारा बनभूलपुरा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान रिजवान अंसारी उर्फ मंत्री पुत्र वसरूद्दीन अंसारी निवासी मौहम्मदी मस्जिद के बराबर गली इन्द्रानगर कोतवाली बनभूलपुरा जनपद नैनीताल उम्र 35 वर् को 32.13 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गोसिया मस्जिद के पीछे गली इन्द्रानगर कोतवाली बनभूलपुरा से गिरफ्तार किया गया। जिसके आधार पर *कोतवाली बनभूलपुरा में मुकदमा FIR NO- 41/2026 धारा 8/21 NDPS ACT* पंजीकृत किया गया।
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में पुलिस की नशे के विरुद्ध कार्यवाही बनभूलपुरा क्षेत्र में अवैध स्मैक की तस्करी करते हुए 01 अभियुक्त गिरफ्तार |
















Leave a Reply