नैनीताल | डॉ0 मंजूनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा सभी अधीनस्थों को जनपद में चोरी/नकबजनी की घटनाओं के खुलासे तथा आरोपियों की गिरफ्तारी करने के सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं । वादी चेतन कबड़वाल पुत्र रमेश चन्द्र निवसी जसपुर खोलिया, थाना चोरगलिया नैनीताल की तहरीर के आधार पर *थाना चोरगलिया पर मु0FIR N0-305(A)/331(4)BNS बनाम अज्ञात* पंजीकृत किया गया । उक्त चोरी/नकबजनी की घटना के अनावरण हेतु मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी व अमित कुमार सीओ लालकुआं के पर्यवेक्षण तथा हरपाल सिंह प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह के नेतृत्व में चोरगलिया पुलिस द्वारा सीसीटीवी सर्विलांस एवं मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर चैकिंग के दौरान अभियुक्त लक्ष्मण मौर्य पुत्र कुंवर सेन निवासी कुंमाऊ कालोनी जवाहर ज्योति दमुवाढुंगा थाना–काठगोदाम जनपद नैनीताल को वादी की दुकान से चुराये गई धनराशि एवं समान के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियोग में धारा-317(2) BNS की बढोत्तरी की गयी है तथा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
*गिरफ्तारी-*
लक्ष्मण मौर्य पुत्र कुंवर सेन निवासी कुंमाऊ कालोनी जवाहर ज्योति दमुवाढुंगा थाना काठगोदाम जनपद नैनीताल।
*बरामदगी*
5630/-रु0 व एक काले रंग का पिट्ठू बैग जिसके अन्दर senreian कम्पनी का की पैड फोन व चार्जर,5 सिगरेट के डिब्बे, 3 लाईटर, 5 सैल घड़ी के व एक आधार कार्ड नाम चेतन कबडवाल।
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त*
*1.* मु0अ0सं0 17/2024 धारा 379/411 भादवि चालानी थाना हल्द्वानी।
*2.* मु0अ0सं0 89/2020 धारा 401 भादवि चालानी थाना हल्द्वानी।
*3.* मु0 FIR NO – 98/2025 धारा 305(A)/331(4)/317(2) BNS चालानी थाना चोरगलिया।
*4.* मु0 FIR NO – 12/2026 धारा 305(A)/331(4)/317(2) BNS चालानी थाना चोरगलिया।
*5.* मु0अ0सं0–281/2020 धारा 457/380 भादवि चालानी थाना मुखानी
















Leave a Reply