एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में पुलिस की नशे के विरुद्ध कार्यवाही मुखानी क्षेत्र में 399 ग्राम डोडा की तस्करी करते हुए अभियुक्त गिरफ्तार |

नैनीताल | ड्रग फ्री देवभूमि मिशन को सार्थकता प्रदान करने के उद्देश्य से जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 एस0एस0पी0 नैनीताल द्वारा सभी अधीनस्थों को वृहद स्तर पर चैकिंग अभियान चलाये जाने तथा तस्करों की गिरफ्तारी करने के सख्त दिशा-निर्देश दिये गये हैं । जिस क्रम में मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी व अमित कुमार सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा सुशील जोशी थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में नशे के सौदागरों को गिरफ्तार करने व नशे की प्रवृति पर रोकथाम लगाने हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में पुलिस टीम द्वारा मुखानी क्षेत्र के RTO रोड पर स्थित हनुमान मंदिर के पास चैकिंग के दौरान अभियुक्त हरमीत सिंह पुत्र सुखराज सिंह निवासी गोविंदपुर गढ़वाल थाना मुखानी जनपद नैनीताल उम्र 34 वर्ष को दो पनियों में क्रमशः 252 ग्राम व 147 ग्राम कुल 399 ग्राम डोडा मय वाहन संख्या UK 06 AS -4139 i20 के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध *थाना मुखानी* पर *FIR N0-18/26, धारा 8/18/60 NDPS Act* पंजीकृत किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *