नैनीताल | SSP नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी द्वारा सभी प्रभारियों को अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है । उक्त क्रम में पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 जगदीश चन्द्र के मार्गदर्शन क्षेत्राधिकारी नैनीताल/ भवाली रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भवाली प्रकाश सिंह मेहरा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान पहाड़ी रसोई रामगढ़ मुक्तेश्वर रोड से अभियुक्त हिमांशु भट्ट पुत्र ईश्वरी दत्त भट्ट* निवासी ग्राम हरतोला थाना भवाली जनपद नैनीताल उम्र 25 वर्ष को 52 पव्वे अवैध मसालेदार देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली भवाली में FIR NO- 07/26 धारा 60 EX act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई ।
भवाली पुलिस ने 52 पव्वे अवैध मसालेदार देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार |
















Leave a Reply