हल्द्वानी पुलिस की कार्यवाही में 12 बोर बंदूक तथा जिन्दा कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार |

हल्द्वानी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के आदेशानुसार जनपद को अपराध मुक्त बनाने एवं अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही* हेतु Operation Crackdown के अंतर्गत कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है । उक्त अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल व पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी अमित सैनी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई । अपराध, अराजकता रोकने हेतु हल्द्वानी क्षेत्र में होटल, ढाबा, संदिग्ध व्यक्ति व वस्तु चेकिंग के दौरान टनकपुर रोड हल्द्वानी स्थित एक होटल से बाहरी /संदिग्ध व्यक्तियो का सत्यापन व तस्दीक करने में होटल के कमरे में 02 दिन से रह रहे संदिग्ध अभियुक्त पंकज सिंह बिष्ट पुत्र शंकर सिंह बिष्ट नि0- मोल्टा थाना- जोशीमठ, जिला- चमोली को एक 12 बोर सिंगल बैरल बंदूक व 03 जिंदा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त से बरामद असलाह के स्रोत के संबंध में पूछताछ/जांच जारी है ।

*जनमानस से अपील*

जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आमजन से अनुरोध है कि अपने आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क नजर रखें। यदि आपके क्षेत्र में कोई अपरिचित व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में निवास करता दिखाई दे, अवैध गतिविधियों की आशंका हो, या किसी प्रकार की असामान्य गतिविधि संचालित होती दिखे, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

*आपकी एक सूचना अपराध रोकने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।*

आपात स्थिति में डायल करें: 112
सूचना हेतु संपर्क करें: 9411112979
अथवा अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन को तुरंत अवगत कराएं।

*आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *