एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में पुलिस की नशे के विरुद्ध कार्यवाही मुखानी क्षेत्र में अवैध देशी शराब की तस्करी करते हुए अभियुक्त को किया गिरफ्तार |

नैनीताल | ड्रग फ्री देवभूमि मिशन को सार्थकता प्रदान करने के उद्देश्य से जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 एस0एस0पी0 नैनीताल द्वारा सभी अधीनस्थों को वृहद स्तर पर चैकिंग अभियान चलाये जाने तथा तस्करों की गिरफ्तारी करने के सख्त दिशा-निर्देश दिये गये हैं । जिस क्रम में मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी व अमित कुमार सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा सुशील जोशी थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में नशे के सौदागरों को गिरफ्तार करने व नशे की प्रवृति पर रोकथाम लगाने हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में पुलिस टीम द्वारा मुखानी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान अभियुक्त विकास कुमार पुत्र इंद्रलाल निवासी उपरोक्त को 192 टेट्रा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *